मुंहबोले भाई पर केस दर्ज:एटीएम कार्ड पार कर 1.85 लाख रु. निकाले

शिवपुरी4 घंटे पहले

शहर की दर्पण कॉलोनी में 26 साल की महिला ने जिस युवक को मुंहबोला भाई बनाया, वह घर से एटीएम चुराकर ले गया और खाते से 1.85 लाख रुपए पार कर दिए।पहले लौटाने के नाम पर गुमराह करता रहा।पैसे नहीं लौटाते महिला ने फिजीकल थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।पुलिस ने मुंहबोले भाई पर मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।फरियादिया रूबी (26) पत्नी दिलीप धाकड निवासी दर्पण काॅलोनी शिवपुरी सोमवार को बुआ के बेटे सुरेंद्र धाकड़ के संग फिजीकल थाना शिवपुरी पहुंची।

रूबी धाकड़ ने बताया कि दो साल से ग्वालियर बायपास पर भागीरथ धाकड़ के मकान में किराए से रह रही हूं।पति जेसीबी चलाते हैं।उसी मकान में अंकित रावत भी अपने परिवार के संग किराए से रहता है।उसने मुझसे बहन का रिश्ता बना लिया और घर आने जाने लगा।एटीएम अलमारी में रखा था।8 मई 2022 को दोपहर 12.30 बजे कमरे की कुंदी लगाकर बच्चों को लेने स्कूल चली गई।घर लौटकर देखा तो एटीएम गायब था।अगले दिन 9 मई को पति के खाते से ट्रांजेक्शन होने लगा।चूंकि पति दिलीप धाकड़ के नाम से बैंक खाता व एटीएम है।

खाते से एटीएम के जरिए 1 लाख 85 हजार रुपए निकल गए।इस बारे में पता किया तो अंकित रावत द्वारा एटीएम चुराने की जानकारी लगी।अंकित से पूछने पर वह पैसे लौटाने का आश्वासन देने लगा और आज तक पैसे नहीं लौटा।पुलिस ने मुंहबोले भाई अंकित रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

未经允许不得转载! 作者:admin,转载或复制请以超链接形式并注明出处天心神途传奇手游发布网

原文地址:《1.85ाखरर》发布于:2022-12-06

发表评论

表情:
验证码
评论列表 (暂无评论,182人围观)

还没有评论,来说两句吧...